CTET Results Direct Link: सीटीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ctet.nic.in से चेक करे ऐसे

CTET Results Direct Link 2025

CTET Results Direct Link 2025– केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 का परिणाम घोषित , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2024 का परिणाम आज, 9 जनवरी 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। सभी उम्मीदवार अब official website ctet.nic.in पर जाकर अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, नीचे दिए गए Direct Link और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस का पालन करके भी आप अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।

हर साल CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन करता है। इस साल लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जबकि कुछ को निराशा हाथ लगी है। आप नीचे दिए गए Direct Link से अपना CTET परिणाम देख सकते हैं।

CTET दिसंबर 2024 परीक्षा के बारे में

CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

  1. Paper 1 – सुबह की शिफ्ट (9:30 AM से 12:00 PM तक)
  2. Paper 2 – शाम की शिफ्ट (2:30 PM से 5:00 PM तक)

परीक्षा की provisional answer key 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 5 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था। अब परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

CTET दिसंबर 2024 Result: लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता

सीटीईटी परिणाम जांचने के लिए आपको अपनी login details, जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें Eligibility Certificate प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे कि परिणामों का पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच नहीं होगी।

CTET Result: उम्मीदवारों की संख्या और अन्य आंकड़े

CTET December 2024 के दौरान, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्रमशः 1,27,159 और 2,39,120 योग्य उम्मीदवारों की संख्या थी। पेपर 1 के लिए 8,30,242 और पेपर 2 के लिए 16,99,823 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,78,707 उम्मीदवार पेपर 1 और 14,07,332 उम्मीदवार पेपर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे।

CTET December 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित step-by-step process का पालन करें:

  1. Visit ctet.nic.in (सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट)
  2. होम पेज पर उपलब्ध “CTET दिसंबर 2024 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें
  3. नया पेज खुलने पर, अपनी login details (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और submit करें
  4. अब आपका CTET दिसंबर 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  5. परिणाम चेक करने के बाद, उसे download करें और भविष्य के लिए उसका print out निकालकर रखें

CTET December 2024 Result: Minimum Required Marks

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे, अर्थात 150 में से 90 marks। वहीं, SC, ST, OBC, और PWD जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए यह प्रतिशत 55% है। इन उम्मीदवारों को 150 में से 82 marks प्राप्त करने आवश्यक हैं।

Leave a Comment